Friday, September 4, 2026

रुद्रपुर में दशमेशनगर गुरूद्वारे के पास चार साहिबजादों की याद में बने चौक का केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। नगर निगम द्वारा वार्ड नंबर 38 आवास विकास में दशमेशनगर गुरूद्वारे के पास चार साहिबजादों की याद में बनाये गये चौक का केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा ने संयुक्त रूप से पर्दा हटाकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर अरदास की गयी और लंगर भी बांटा गया ।

कार्यक्रम में पहुंचने पर मेयर रामपाल सिंह सहित गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के लोगों ने केन्द्रीय मंत्री भट्ट को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने कहा कि चार साहिबजादों की याद में चौक का निर्माण कराकर नगर निगम ने ऐतिहासिक काम कराया है। सभी को चार साहबजादे चौक पर लिखी साहिब जादो की जीवन गाथा को अवश्य पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा का निर्माण किया। उनके चार बेटों अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह, फतेह सिंह को मात्र 19 वर्ष की आयु से पहले मुगल सेना द्वारा शहीद किया गया था। उनकी शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। सिख धर्म गुरु गोबिंद सिंह जी के शहीद पुत्रों को उनकी वीरता और बलिदान के लिए जाना जाता है और उन्हें “चार साहिबजादे” के रूप में आज भी लोग याद करते हैं। अपने धर्म के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले चार साहिबजादों ने पूरे समाज को सीख दी थी। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सिख समाज ने समय समय पर देश के लिए अपना त्याग और बलिदान दिया हैं। आज भी सिख समाज देश और समाज की सेवा में सबसे आगे हैं नगर निगम द्वारा कराया गया यह निर्माण कार्य ऐतिहासिक है और हमें चार साहबजादे चौक पर लिखी साहिब जादो की जीवनी को पढ़ कर उनकी कुर्बानी को हमेशा याद रखना चाहिए उनकी सेवा से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.