Friday, September 4, 2026

रुद्रपुर पीएसी गेट के सामने संदिग्ध परिस्थिति में मिला अधेड़ का शव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जनपद ऊधम सिंह नगर के जिलामुख्यालय रुद्रपुर पीएसी गेट के सामने नाली के अंदर लगभग पांच दिन पुराना एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पाते ही मौके पर जिला मुख्यालय के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस पहुंच गयी, जहां पुलिस ने तत्काल शव को नाली से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं शव के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान राम कृत साहनी के रूप में हुई है जो बिहार के मुजफ्फरपुर के गायघाट का बताया जा रहा है, वहीं चौकाने वाली बात तो ये है कि ये शव नैनीताल रोड पर पीएसी के गेट के पास जहां से कोतवाली और थाने महज चंद कदमों की दूरी पर है वहां ये शव कैसे आया ये एक बड़ा सवाल है।

जानकारी के अनुसार नैनीताल रोड पीएसी गेट के पास बने नाले में अचानक एक शव मिलने की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने शव की शिनाख्त भी कर ली, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया है ।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.