Friday, September 4, 2026

रुद्रपुर पहुंचे सीएम कुष्ठ आश्रम में उत्तरायणी/ घुघुतिया त्यौहार/मकर सक्रांति कार्यक्रम में लिया भाग

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को कुष्ठ आश्रम पहुँचकर उत्तरायणी/घुघुतिया त्यौहार /मकर सक्रांति पर्व मनाया। भगवान सूर्य के उत्तरायण मे प्रवेश करने की सभी को शुभकामनाएं दी। भगवान सूर्य हम सभी पर कृपा करें, सभी के जीवन में अनन्त खुशियां, ऊष्मा, ऊर्जा, उमंग लाए। श्री धानी ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है, इसी संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। सबके बीच आकर बेहद खुशी हो रही है।

रुद्रपुर पहुंचे सीएम कुष्ठ आश्रम में उत्तरायणी/ घुघुतिया त्यौहार/मकर सक्रांति कार्यक्रम में लिया भाग

भगवान सूर्य कर राशि में प्रवेश कर रहे है। इस दिन से अच्छे दिन की शुरूआत होती है। आपके बीच आकर स्वयं को भाग्यशाली मानता हू। भगवान सूर्य देव से प्रार्थना करते हैं की हमारे जीवन की कमियों को दूर करें । भगवान सूर्य हमें ऊर्जा, ऊष्मा, उत्साह एवं प्रकाश देते हैं। भगवान सूर्य हमारे जीवन में नव चैतना, उमंग, उत्साह लाये। समाज के अन्तिम पक्ति के व्यक्तियों तक सरकार, शासन, प्रशासन पहुॅचें और पात्रों को योजनाओं का लाभ मिले। स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने जरूरतमन्दों के लिए प्रभावशाली योजनाएं बनाई है।

रुद्रपुर पहुंचे सीएम कुष्ठ आश्रम में उत्तरायणी/ घुघुतिया त्यौहार/मकर सक्रांति कार्यक्रम में लिया भाग

मलिन बस्तियों, अन्तिम छोर के व्यक्तियों के लिए योजनाएं चलाई हैं। कोरोना काल में निःशुल्क टीका लगाने सहित जरूरतमन्दों तक अनाज पहुॅचाने का काम भी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है। इस दौरान उपस्थित 50 व्यक्तियों को कम्बल बांटे गये। आश्रम के प्रधान भगवान महाराणा जी ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि भारत माता की सेवा में निष्ठा पूर्वक कार्य किया जाये, लक्ष्य को प्राप्त करें और अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ ऐसे ही करते रहें। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के कर्मों को ऑब्जर्वर रूपी ईश्वर सदा देखता रहेता है। इस दौरान विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, एसएसपी मन्जूनाथ टीसी, सीडीओ विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, कौस्तुभ मिश्रा सहित भारत भूषण चुघ, बिट्टू शर्मा, हरीश चौधरी आदि उपस्थित थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.