Saturday, September 5, 2026

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप से लापता दो भाईयो की मिली लाश

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। बीते दिनों पेपर देने गए दो भाई लापता हो गए थे। जिनकी लाश आज नैनीताल के गेठिया क्षेत्र से मिली है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों युवक खाई में गिरे हुए थे, जहां स्थानीय लोगों ने लाश को देखा और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद आनन फानन में पुलिस व स्थानीय लोगों ने शव को बरामद किया।

बता दें दोनों युवकों की हल्द्वानी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, जिसपर रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी नैनीताल एसएसपी से मिलकर दोनों युवकों को सकुशल बरामद करने की मांग की थी। बता दें मृतक दोनों सगे भाई हैं और रविवार को रुद्रपुर से हल्द्वानी पेपर देने आए थे। जहां 5 दिन से वह लापता थे।

राजा कालोनी ट्रांजिट कैम्प निवासी रामलखन पुत्र उन्नति देव प्रसाद का रविवार को हल्द्वानी के खालसा नेशनल गर्ल्स इंटर कालेज में फार्मेसी की परीक्षा देने आये थे रामलखन के साथ उसका भाई राजकुमार राठौर भी था। दोनों घर से बाइक पर गये थे। परीक्षा केन्द्र पहुंचने के बाद दोनों ने घर पर सकुशल पहुंचने की सूचना भी दी थी लेकिन इसके बाद दोनों घर नहीं पहुंचे। जिसके बाद परिजनों ने हल्द्वानी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस और परिजन पिछले 5 दिनों से उनकी तलाश में जुटे हुए थे, जहां आज उनका शव बरामद हुआ है। घटनास्थल पर बाइक भी बरामद हुई है, नैनीताल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.