Saturday, September 5, 2026

रुद्रपुर जिला चिकत्सालय में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का रुद्रपुर विधायक शिव ने किया शुभारंभ  

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। जिला चिकत्सालय में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा द्वारा आधिकारिक शुभारंभ किया।

रुद्रपुर जिला चिकत्सालय में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का रुद्रपुर विधायक शिव ने किया शुभारंभ  

विधायक  ने पखवाड़े का फीता काट कर स्वास्थ्य विभाग के स्टाल का निरिक्षण किया गया तथा राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली गयी| तड़पश्चात जिला चिकत्सालय के सभागार में विधायक  की अध्यक्षता में एक गोष्टी का आयोजन किया गया । जिसमे डॉ मनोज शर्मा मुख्य चिकत्सा अधिकारी, डॉ के. के. अग्रवाल पीएमएस. डॉ हरेंद्र मालिक,  अभिषेक सक्सेना प्रतिनिधि स्वस्थ मंत्री उत्तराखंड,  हिमांशु मुशोणि थे, विधायक द्वारा बताया गया की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए सरकार द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार, जन सुविधानो के सम्बन्ध में ध्यान दे रही है | लोगों को परिवार नियोजन के बारे में अवगत करना है | मुख्य चिकत्सा अधिकारी द्वारा बताया गया की जनपद में आज से राज्य स्तरीय 12 दिवस मिनीलाप & laproscopic महिला नसबंदी का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है, जिसमे अन्य जनपद से डॉ मुकेश कुटियाल, पिथौरागढ़, डॉ. अभिलाषा पाण्डेय चम्पावत, डॉ. अमिता कुमारी रानीखेत, डॉ संदीप कौर, डॉ पुनीत बंसल, डॉ सुरेश अरोरा आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.