Friday, September 4, 2026

रुद्रपुर छात्रसंघ चुनाव का परिणाम, एबीवीपी के गौतम पपनेजा बने अध्यक्ष

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शहीद भगत महाविद्यालय में शनिवार को हुए छात्र संघ चुनाव का परिणाम आ गया है, अध्यक्ष पर एबीवीपी के गौतम पपनेजा ने निर्दलीय मानवेंद्र सिंह को हराकर जीत दर्ज की।

शनिवार को हुए चुनाव में करीब 50.16 प्रतिशत मतदान हुआ है, शाम को 5 बजे के बाद शुरू हुई मतगणना में अध्यक्ष समेत अन्य पदों पर अंतिम समय तक कांटे की टक्कर चलती रही। अंत में अध्यक्ष पद पर गौतम पपनेजा, उपाध्याय पद पर आकाश कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर कुनाल गोस्वामी, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर केसू दास, उपसचिव/संयुक्त सचिव गौरव शुक्ला, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर पवन कुमार गंगवार, संस्कृत सचिव दीपक भट्ट, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर विजय रहे ।

सचिव पद रोहित चंद्र, और वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर मंयक शर्मा निर्वाध निर्वाचित हुए। परिणामों की घोषणा के बाद विजय प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गयी।

रुद्रपुर छात्रसंघ चुनाव का परिणाम, एबीवीपी के गौतम पपनेजा बने अध्यक्ष

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.