Friday, September 4, 2026

रुद्रपुर को जल्द मिलेगी कई सौगात : मेयर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। शहर को सरकार से कई सौगात मिलने जा रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में नगर निगम के मेयर रामपाल सिंह से मुलाकात के दौरान शहर की कई समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया है। इसमें नजूल भूमि का मुद्दा भी शामिल है।

देहरादून के बीजापुर गेस्ट हाउस में भाजपा नेता विकास शर्मा के साथ सीएम धामी से शहर की कई समस्याओं को लेकर विस्तार पूर्वक वार्ता करके लौटे मेयर रामपाल सिंह ने अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि उन्होंने बीजापुर गेस्ट हाउस में सीएम से मुलाकात के दौरान नजूल नीति, स्मार्ट सिटी, अंडर ग्राउण्ड केबलिंग, सिंचाई विभाग के पास खाली पड़ी नजूल भूमि को नगर निगम के पक्ष में हस्तांतरण करने के साथ ही नगर निगम में रिक्त पड़े पदों की भर्ती सहित शहर की कई समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। मेयर ने कहा नजूल भूमि पर मालिकाना हक की मांग दशकों पुरानी है। इसकी सार्वजनिक रूप से घोषणा भी तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा की जा चुकी है। लेकिन कानूनी अड़चन के कारण नजूल नीति अस्तित्व में नहीं आ पायी है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से पैरवी करके सरकार नजूल भूमि की समस्या का निस्तारण कर सकती है इसके साथ ही नजूल भूमि को लेकर अध्यायदेश लाकर भी इस समस्या का निराकरण करके हजारों लोगों को राहत मिल सकती है। मेयर ने बताया कि मुख्यमंत्री इस समस्या के निस्तारण के लिए सरकार की ओर से हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। मेयर ने बताया कि सभी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने तत्काल सम्बंधित अधिकारियों को आदेश जारी किये। साथ ही उन्होंने कुछ अधिकारियों को उनके विभाग से सम्बंध्ति समस्या को लेकर दूरभाष पर भी निर्देशित किया।
मेयर ने कहा कि धामी के सीएम बनने से उधम सिंह नगर की जनता की उम्मीदें बढ़ गयी है। युवाओं में धामी के सीएम बनने से भारी उत्साह है। धामी के सीएम बनने से उधम सिंह नगर में विकास के नये कीर्तिमान स्थापित होंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.