Saturday, September 5, 2026

रुद्रपुर को जल्द मिलेगी केन्द्रीय विद्यालय व इंटर कालेज की सौगात, विधायक शिव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया उन्होंने संबोधन के दौरान कहा कि विधायक बने दो वर्ष का कार्य काल हुआ है, उनका प्रयास रहा कि रुद्रपुर मे शिक्षा का स्तर बेहतर हो उसके लिये उनके द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व केंद्रिय रक्षा पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट को आग्रह किया था कि रुद्रपुर मे एक केंद्रीय विद्यालय होना चाहिए जिसका लिखित प्रस्ताव विधायक द्वारा दिया गया था,

विधायक का वह प्रस्ताव स्वीकृत हो गया, मगर शिक्षा विभाग द्वारा यह कह कर प्रस्ताव को ठंडा बस्ते में डाल दिया कि रुद्रपुर क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय हेतु जमीन उपलब्ध नहीं है इस पर विधायक को बड़ा आश्चर्य हुआ और उन्होंने स्वयं इसमें रुचि दिखाते हुए एन झा इंटर कॉलेज मे 5 एकड़ भूमि को चिन्हित कराया, इसमें आपत्ति अनापत्ति की प्रक्रिया पूर्ण होकर जिला अधिकारी के माध्यम से 21 मई 2024 को सचिव शिक्षा माध्यमिक को उक्त 5 एकड़ भूमि हस्तांतरण करने हेतु पत्राचार किया गया और यह बड़ा हर्ष का विषय है उसके तुरंत बाद जमीन केंद्रीय विद्यालय के नाम हस्तांतरित होते ही रुद्रपुर में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण को हरी झंडी मिल जाएगी ओर आजादी बाद से रुद्रपुर मे शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबिर होगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.