Saturday, September 5, 2026

रुद्रपुर के सरदार भगत सिंह पीजी कॉलेज की फ्रेशर्स पार्टी के दौरान छात्र हुआ अर्धनग्न

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उधम सिंह नगर जिले का जाना माना कॉलेज आज मजाक का पात्र बनकर रह गया है, छात्र कुछ ऐसी ऐसी हरकतें कर रहे हैं जो पूरे कॉलेज को शर्मसार करने वाली है, बता दें की रुद्रपुर के सरदार भगतसिंह पीजी कॉलेज में एक और जहां छात्र संघ नेताओं के बीच आपसी मनमुटाव देखने को मिल रहा है, तो वही बीते दिनों कुछ ऐसा हुआ की ये कॉलेज चर्चा का विषय बना हुआ है, बता दें की कॉलेज में मनमुटाव के चलते दो दो दिन फ्रेशर्स पार्टी आयोजित की गई 24 जनवरी और 25 जनवरी, वहीं इस कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसा हुआ है जो शर्मसार कर देने वाला है।

बता दें की एसबीएस डिग्री कालेज में छात्र नेताओं के दो भाग में बंटने पर एक नहीं, बल्कि दो बार कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। वहीं इस दौरान एक छात्र ने अर्धनग्न होकर डांस किया, जिसकी चर्चा देर शाम तक होती रही।

कइयों ने इसके वीडियो भी बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित की। महाविद्यालय में छात्रसंघ पदाधिकारियों और छात्र नेताओं के मध्य चुनाव के दौरान से ही कुछ ठीक नहीं चल रहा है। आपसी मनमुटाव और मतभेद के चलते दो गुट बन गए हैं। किसी काम को लेकर आए दिन दोनों ही आमने-सामने हो रहे हैं।

इस बार भी यही हुआ। फ्रेशर्स पार्टी के आयोजन को लेकर दोनों में मतभेद और विवाद की स्थिति उत्पन्न होते देख प्राचार्य डा डीसी पंत ने आयोजन पर ही रोक लगा दी, लेकिन राजनीतिक दबाव कहें या छात्रों की मनमानी आयोजन हुआ। बताया जा रहा है कि बाद में एक पक्ष को अनुमति मिल गई। जिसके बाद उसने बुधवार को आडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया।

शर्ट निकालकर किया डांस

वहीं दूसरे पक्ष ने गुरुवार को आयोजन रखा। कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर आयोजन चल रहा था। इस दौरान दर्शक दीर्घा से एक छात्र अपना शर्ट निकालकर हवा में उछालते हुए डांस करने लगा। यह देख कई विद्यार्थियों को नागवार गुजरा, लेकिन इसका विरोध किसी ने नहीं किया। वहीं कालेज प्रबंधन की ओर से भी इस पर टोकने की किसी ने जहमत नहीं उठाया। शाम होते इसकी फोटो और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने लगी। जो चर्चा का विषय बना रहा

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.