Friday, September 4, 2026

रुद्रपुर के मेट्रोपोलिस स्थित स्पा सेंटरों पर छापेमारी से हड़कंप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मेट्रोपोलिस मॉल स्थित सैवन स्काए स्पा पार्लर पर पुलिस की औचक छापेमारी से हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान मॉल में बने अन्य स्पा पार्लर भी छापेमारी की गई। पुलिस की यह कार्यवाही लोगों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की गई है। रुद्रपुर के मेट्रोपोलिस मॉल पर बड़ी संख्या में स्पा सेंटर खुले हैं। इन स्पा सेंटरों को लेकर मॉल जाने वाले लोग खुद को काफी असहज महसूस करते थे। लोगों की शिकायत के बाद गुरुवार को सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस की सूचना पर इंस्पेक्टर बंसती आर्य के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस की टीम मेट्रोपोलिस मॉल पहुंच गईं। इस दौरान पुलिस टीम ने सभी एग्जिट गेट को घेर लिया। साथ ही किसी को भी बाहर जाने से रोका गया। बड़ी संख्या में पुलिस के अचानक वहां पहुंचने से हड़कंप मच गया। टीम ने सबसे पहले सैवन स्काए नाम के स्पा पार्लर पहुंचकर वहां जानकारी जुटाई। पुलिस की कार्यवाही जारी है। खबर है कि छापेमारी के पूरा होने के बाद स्पा सेंटर के पीछे चल रहे गोरखधंधे के सामने का अनुमान है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.