Friday, September 4, 2026

रुद्रपुर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सहित पांच को कोर्ट ने सुनाई पांच साल की सजा, जानिए मामला

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। वर्ष 2007 में देहरादून से आई एसटीएफ की विशेष टीम ने रुद्रपुर में हुए वाहन खरीद फर्जीवाड़े में कई लोगों को गिरफ्तार किया था…. इस पूरे मामले का खुलासा तत्कालीन एसटीएफ के प्रभारी निरीक्षक हरीश मेहरा ने किया था….उस दौरान एसटीएफ ने इस पूरे मामले में रुद्रपुर के नैनीताल रोड पर स्थित कोरस मोटर्स के मालिक कपिल अरोड़ा,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गुरजीत सिंह पन्नू,हेमू यादव,गुरप्रीत सिंह और किच्छा के अनिल बॉबी सहित 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

इस पूरे मामले में आज सुनवाई के दौरान कोर्ट ने 3 लोगों को बरी कर दिया है,जबकि कपिल अरोड़ा,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गुरजीत सिंह पन्नू,हेमू यादव,गुरप्रीत सिंह और किच्छा के अनिल बॉबी को न्यायालय ने 5 साल की सजा सुना दी है….उधर कोर्ट के आदेश के बाद आज सभी आरोपियों का सबसे पहले रुद्रपुर के जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण हुआ और मेडिकल परीक्षण के बाद पांचो गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया है…हम आपको बता दें कि इस पूरे मामले में एसटीएफ ने रुद्रपुर और किच्छा से कई लग्जरी वाहनों को लावारिस हालत में भी बरामद किया था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.