Friday, September 4, 2026

रुद्रपुर के एक नामी डॉक्टर पर युवती ने लगाया छेड़खानी का आरोप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। एक प्रतिष्ठित निजी अस्पताल के मालिक व मशहूर डॉक्टर पर एक युवती ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार रूद्रपुर निवासी एक युवती हेल्थ पॉलिसी को लेकर भुरारानी रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल के मालिक एवं मशहूर डॉक्टर के पास गई थी। आरोप है कि इस बीच डॉक्टर ने उसके साथ बदतमीजी की और छेड़खानी की। वही इसकी जानकारी होने पर युवती के स्वजन युवती को लेकर अस्पताल पहुँचे और जमकर हंगामा काटने लगे। उधर सूचना पर पहुँची पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए लोगो को शांत कराया। फिलहाल युवती की ओर से पुलिस को अभी कोई तहरीर नही दी गयी है और अस्पताल प्रबंधन मामले को रफा दफा करने में लगा हुआ है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.