Saturday, September 5, 2026

रुद्रपुर की तीन छात्राओं ने जीते राष्ट्रीय जु-जित्सू प्रतियोगिता पदक

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। जीजीआईसी फाजिलपुर मैहरोला, रुद्रपुर की तीन छात्राओं ने नेशनल जु–जित्सू प्रतियोगिता में पदक जीतकर विद्यालय, जिले के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य का मान बढ़ाया।

जिसके बाद पुनः विद्यालय लौटने पर सभी खिलाड़ियों को विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती पार्वती देवी सहित विद्यालय परिवार की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए सम्मानित किया गया। इस मौके पर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानाचार्या श्रीमती पार्वती देवी ने कहा कि गर्व का विषय है। कि आज हमारे विद्यालय की छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ खेल क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। और आगे कहा कि यह तीनों छात्राएं जु-जित्सू प्रशिक्षक एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ऋषि पाल भारती के दिशा निर्देशन में जु-जित्सू खेल का गहन प्रशिक्षण ले रही हैं। साथ ही पूरे विद्यालय परिवार ने प्रशिक्षक ऋषि पाल भारती को भी उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी l

जानकारी देते हुए प्रशिक्षक ऋषि पाल भारती ने बताया कि विगत दिनों मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स गवरमेंट ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त जु–जित्सू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान एवं जुजित्सू एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के सौजन्य से दिनांक 27 से 31 मार्च 2023 तक श्रीमंत तुकोजी राव पवार स्पोर्टस स्टेडियम देवास, मध्य प्रदेश में अयोजित हुई सब जूनियर, कैडेट, जूनियर, एस्पिरेंट्स, एडल्ट्स, मास्टर्स व पैरा नेशनल जु–जित्सू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सम्पूर्ण भारत से 25 राज्यों के लगभग 2000 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें विद्यालय की नवमीं कक्षा की छात्रा तन्नू ने अंडर 16 आयुवर्ग की (44 किग्रा भार) की जुजित्सू फाइटिंग इवेंट में अपने प्रतिद्वंदी राजस्थान, हरियाणा, तमिलनाडु, चंडीगढ़ की खिलाड़ियों को पराजित कर फाइनल में मणिपुर की खिलाड़ी का सामना करते हुए रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। अपने दूसरे डू ओ शो इवेंट में रजत पदक प्राप्त किया। कक्षा 12वीं की छात्रा लोरी ने अंडर 21 आयुवर्ग की (52 किग्रा भारवर्ग ) की कॉन्टैक्ट इवेंट में अपने प्रतिद्वंदी उत्तराखंड, हरियाणा, असम की खिलाड़ियों से कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें लोरी ने रजत पदक प्राप्त किया। कक्षा 12वीं की छात्रा शिवानी ने अंडर 21 आयुवर्ग की (48 किग्रा भारवर्ग ) की ने–वाजा इवेंट में प्रदिद्वंदी जम्मू एंड कश्मीर, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली की खिलाड़ियों को पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। एवं हरियाणा की टीम से हार का सामना करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। अपने दूसरे इवेंट कॉन्टैक्ट में अपने प्रतिद्वंदी राजस्थान, हरियाणा,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश के खिलाड़ियों को पराजित कर रजत पदक प्राप्त किया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी उधम सिंह नगर रमेश चंद्र आर्य, डॉ गुंजन अमरोही, जिला जुजित्सू संघ के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ, शुभा रावत (प्रभारी), बसंती रानी, संगीता नेगी, विनीता जगदीश चौधरी, शोभा देवी, विमला प्रसाद, ममता रानी, भावना रखोलिया, संतोष कुमारी, पूनम रानी, निधि वर्मा, कु. सुषमा ( क्रीड़ा प्रभारी), अलका यादव, माया कुमारी सहित अनेकों अभिभावकों ने हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.