Saturday, September 5, 2026

रुद्रपुर की एक और बेटी नैंसी छाबड़ा बनीं सिविल जज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। उधमसिंहनगर जिले की नैंसी छाबड़ा भी बनीं सिविल जज।  जिला मुख्यालय के आरआर क्वाटर्स निवासी नैंसी छाबड़ा का कहना है कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता। सात साल तक कड़ी मेहनत के बाद उन्हें सफलता मिली है।

रुद्रपुर की एक और बेटी नैंसी छाबड़ा बनीं सिविल जज

नैंसी ने बताया कि 2011 में शादी के बाद उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज आफ भटिंडा से विधि स्नातक की पढ़ाई की। दिल्ली व उत्तराखंड में तैयारी के बाद उन्होंने कई राज्यों में न्यायिक सेवा के लिए परीक्षा दी जिसके बाद अब उन्हें उत्तराखंड न्यायिक सेवा की परीक्षा में पांचवां स्थान मिला है। बताया कि उनका 10 साल का बेटा है और पति नवदीप रहेजा निजी व्यवसाय करते हैं। नैंसी ने कहा कि लड़कियों को शादी के बाद पढ़ाई छोड़ने के बजाय कठिन परिश्रम करने की जरूरत है। मेहनत जरूर कामयाब होगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.