Saturday, September 5, 2026

रिश्वत मांगने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून। सतर्कता विभाग की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई में चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान से जुड़े एक मामले में 6,000 रुपये रिश्वत लेते हुए महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखंड के वरिष्ठ सहायक मुकेश कोटियाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

शिकायतकर्ता की ओर से पहले ही सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि कोटियाल ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति की फाइल पास करने के एवज में 8,500 रुपये की मांग की थी, जिसमें से 2,500 रुपये पहले ही दिए जा चुके थे। सतर्कता विभाग के एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि आरोपी को आज रिश्वत की शेष राशि लेते हुए टीम ने पकड़ा। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है, और मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.