Friday, September 4, 2026

रितिका हुड्डा ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह, भारतीय नौसेना की पहलवान ने किया पेरिस में कमाल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। 76 किलो कैटेगिरी कुश्ती में महिला पहलवान रितिका हुड्डा ने हंगरी की पहलवान को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. रितिका ने पेरिस के अखाड़े में कमाल का प्रदर्शन करते हुए हंगरी की पहलवान को एकतरफा अंदाज में हराया. रितिका इस कैटेगिरी में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला पहलवान हैं. रितिका का जबरदस्त पावर गेम देख ऐसा लग रहा है कि ये खिलाड़ी भारत को एक और मेडल जिता सकती है।

भारतीय नौसेना की अफसर हैं रितिका

रोहतक में जन्मीं रितिका भारतीय नौसेना की अफसर हैं. वो चीफ पैटी अफसर के पद पर तैनात हैं. रितिका का करियर ज्यादा लंबा नहीं है ये खिलाड़ी 2022 में वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में 72 किलो वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रही थी. इसके बाद 2023 तिराना में हुई अंडर 23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में इस खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया. 2024 में ही एशियन चैंपियनशिप में रितिका ने 72 किलो वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

रितिका का अगला चैलेंज

रितिका को क्वार्टर फाइनल में दुनिया की नंबर 1 रेसलर एइपेरी मेडेट काइज़ी से भिड़ना है. जाहिर तौर पर ये मुकाबला उनके लिए आसान नहीं होगा. किर्गिस्तान की ये रेसलर 2 बार एशियन चैंपियनशिप जीत चुकी है. ये खिलाड़ी एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट भी हैं

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.