Friday, September 4, 2026

-रिक्शा के रूट हुए निर्धारित, निर्धारित रूट के निशान लगाने होगे ई-रिक्शा पर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शहर में लगने वाले ई-रिक्शा के जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने ई-रिक्शों के रूट निर्धारित कर दिये हैं। यातायात कार्यालय में ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन करने के बाद उन्हें रूट आवंटित किए गए। वही निर्धारित रूट और बिना सत्यापन के ई-रिक्शा चलाने वालो के खिलाफ कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई।
गुरुवार को रूट और सत्यापन के लिए यातायात कार्यालय पर ई-रिक्शा चालक पहंुचे और अपने ई-रिक्शा और आधार कार्ड की कागजात चेक कराये। इस दौरान यातायात पुलिस ने सत्यापन की कार्यवाही के साथ ई-रिक्शा के रूट निर्धारित किये गये। वही चालकों से ई रिक्शा पर आवंटन रूट पट्टी लगवाने को कहा गया है।
सीओ ट्रैफिक भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि ई-रिक्शा चालकों के लिए रूट निर्धारित करते हुए डीडी चौक से खेड़ा, फुलसुंगी से तीनपानी से ट्रांजिट कैंप के लिए लाल निशान, अग्रसेन चौक से इंदिरा कालोनी से सिंह कालोनी, मलिक कालोनी, शांति बिहार के लिए नीला निशान, अग्रसेन चौक से गाबा चौक रेलवे स्टेशन तक के लिए हरा निशान और अग्रसेन चौक से बाटा चौक, विशाल मार्ट से आवास विकास तक के लिए पीला निशान तय किया गया है। अब ई-रिक्शा अपने-अपने निर्धारित रूटों पर ही चल सकेंगे। बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले ई रिक्शा चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही भी जाएगी। वही ई-रिक्शा के कारण लगने वाले जाम की समस्या से निपटने के लिए उनके खड़े होने के स्थान भी तय कर दिये हैं। अब रोडवज के पास रामलीला ग्राउण्ड के सामने, अग्रसेन चौक के पास, इंदिरा चौक पर एसबीआई के सामने व इन्दिरा चौक से किच्छा रोड पर मेडिकल स्टोरों के सामने, खेड़ा व एफसीआई गोदाम के सामने खाली जगह पर ई-रिक्शा खड़े हो सकेंगे। अन्य स्थानों पर अनावश्यक ई-रिक्शा खड़े करने पर चालान की कार्यवाही अमल में लाई जाएंगी। उन्होंनेे बताया कि सत्यापन की भी कार्यवाही की जा रही है। बिना सत्यापन के ई-रिक्शा नहीं चलेंगे। बताया कि इस व्यवस्था से शहर में जाम से निजात मिलने में आसानी होगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.