Friday, September 4, 2026

राहुल गांधी और प्रणीति शिंदे की शादी” की खबरों का क्या है सच – ? देखें खबर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। इस समय भारत देश के कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रणीति शिंदे की साथ की काफी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है देशभर में चर्चा इस बात की होने लगी है कि राहुल गांधी अब शादी करने वाले हैं वह भी प्रणिता शिंदे के साथ देखा जाए तो दोनो परिवार देश के बड़े नामी गिरामी परिवारों में आते है और बता दे ऐसी किसी शादी की आधिकारिक घोषणा दोनो ही परिवारों ने अब तक तो नही की है देखा जाए तो भारत देश में दो लोगों की शादी बहुत ही हॉट टॉपिक बनी हुई है, जिसको लेकर बड़े कयास लगाए जाते हैं, जब भी जरा सी भी चर्चा इन दोनों ही शख्सियतों की शादियों की होती है तो मानो आज में घी डाल जाता है और वह चर्चा सारे देश में सुर्खियां बटोरने लगती है। आपको बता दे यह दो शख्स है, एक राजनीतिक जगत से है तो दूसरे बॉलिवुड से, दोनों ही व्यक्ति अपने-अपने क्षेत्र में बहुत ही खास मुकाम पर है अब तक आप शायद समझ ही गए होंगे हम किसकी बात कर रहे हैं जी हा, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और भारतीय राजनीति में कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी की।

राहुल प्रणीति की शादी को लेकर ऐसी हो रही चर्चा ।
इस खबर में हम भारतीय राजनीति के दिग्गज कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के शादी की लग रहे कयासों अटकलों दावों के विषय में आपको बताने जा रहे हैं
कुछ सूत्रों का दावा है कि राहुल गांधी इस साल 2024 के अंत तक प्रणीति शिंदे से शादी करने वाले हैं यानी दिसंबर तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं राहुल गांधी और प्रणीति शिंदे। तो वही सोशल मीडिया में चर्चा यह भी जोरों पर है कि जैसे ही महाराष्ट्र चुनाव खत्म होंगे वैसे ही राहुल गांधी शादी कर लेंगे, तो वही कुछ लोग अति उत्साही होकर तो यहां तक कहने लगे हैं कि राहुल गांधी की इस खासम खास शादी की चर्चा और तैयारिया उनके घर में जोरो से शुरू भी हो चुकी हैं। इस हाई फाई शादी के सारे घटनाक्रम के विषय में राजनीतिक जानकार कहते हैं कि यह महाराष्ट्र चुनाव को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन द्वारा दलित कार्ड खेला गया है। दलित वोटरो को अपने पक्ष में करने के लिए यह खबर उड़ाई गई है।

कौन हैं प्रणीति शिंदे ।
तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन है वह लड़की जिसके साथ राहुल गांधी की शादी की चर्चा जोरों पर है या यूं कहें कि जिसके साथ राहुल गांधी की शादी संभावित है, हालांकि आपको बता दें राहुल गांधी की पणीति शिंदे के साथ शादी होगी या नहीं होगी, ऐसी खबर का हम भोंपूराम खबरी न्यूज पोर्टल से कोई दवा नहीं करते और कोई पुष्टि भी नहीं करते बता दें, की प्रणीति सुशीलकुमार शिंदे एक भारतीय राजनीतिज्ञा तथा वर्तमान सोलापुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद है। जो पूर्व महाराष्ट्र विधानसभा में सोलापुर से विधायक रही है। पूर्व केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की पुत्री है। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दल की राजनेत्री है फिलहाल इनकी शादी नहीं हुई है

क्यों सुर्खियों में है राहुल प्रणीति ।
दरअसल राहुल गांधी की शादी की खबर हमेशा सुर्खियां बटोरती रहती है और मीडिया में चलती भी रहती है। इस बार कि अगर बात करें तो लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान रायबरेली में एक सभा थी, जहां किसी ने पूछा कि राहुल गांधी शादी कब कर रहे हैं, तो प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी को कहा कि पहले इसका जवाब दे दो, तो राहुल गांधी ने कहा कि लगता है अब जल्दी शादी करनी पड़ेगी, साथ ही आपको बता दें राहुल गांधी ने जब भारत जोड़ो न्याय यात्रा पिछले दिनों की थी तो महाराष्ट्र में राहुल गांधी और परिणीति शिंदे उस यात्रा में साथ में थी, हाथ में हाथ पकड़ कर साथ में चलते हुए देखा गया था।

मीडिया में क्यों होने लगी चर्चा।
इसके अलावा संसद में जब परिणीति शिंदे सांसद पद की शपथ लेने के लिए जा रही थी, तो शपथ लेने से पहले ही उन्होंने राहुल गांधी से अलग से हाथ मिलाया था। ऐसे में इनकी करीबियां जाहिर है, और चर्चा का विषय बनी, तभी से इनकी शादियों की अटकलबाजी की खबरे मीडिया और सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोरने लगी, तभी से ऐसा माना जा रहा है कि राहुल गांधी की शादी की खबर खासा सुर्खियों में आ गई इस बार और तभी से तरह-तरह के कयास और उनकी खबरे चल रही है भरपूर, बहरहाल राहुल गांधी और प्रणीति शिंदे की शादी की खबरों में कितना सच है और कितना अफसाना, यह तो राहुल गांधी और प्रणीति शिंदे ही बेहतर बता सकते हैं, बहरहाल भोंपूराम खबरी न्यूज पोर्टल अपनी ओर से ऐसी किसी शादी का कोई दावा नहीं करते!
राहुल गांधी और प्रणीति शिंदे की शादी की हम नहीं करते पुष्टि ।
सोशल मीडिया में चल रही राहुल गांधी और प्रणीति शिंदे के शादी की कतई पुष्टि नहीं की जा सकती कि राहुल गांधी आने वाले दिनों में महाराष्ट्र के दामाद बनने वाले हैं। यह महज अटकल बाजी ज्यादा नजर आ रही है। हकीकत का angle इसमें जरा कम दिख रहा है पर फिर राजनीति है जनाब, क्या ही पता, क्या हो जाए आने वाले समय में दोनों परिणय सूत्र में बंध जाएं और मीडिया में चल रही अटकलें सच साबित हो जाएं अगर ऐसा होता है तो हमारी तरफ से अग्रिम शुभकामनाएं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.