Friday, September 4, 2026

राहुल की न्याय यात्रा से पहले मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस छोड़ी, कहा- खत्म कर रहा हूं 55 साल का पारिवारिक रिश्ता

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। महाराष्ट्र कांग्रेस के बड़े नेता मिलिंद देवड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता भी त्याग दी है. वो एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में आज ही शामिल होंगे. पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि मिलिंद कांग्रेस छोड़कर एकनाथ के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं. हालांकि एक दिन पहले ही उन्होंने ऐसी अटकलों को खारिज कर दिया था.

मिलिंद देवड़ा ने सोशल मीडिया ‘X’ पर बताया कि मेरी राजनीतिक यात्रा के महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हो गया है. मैंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने लिखा, “पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हुआ. मैं वर्ष उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, साथियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं.

मिलिंद देवड़ा आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर दोपहर 1.30 बजे पहुंचेंगे. उसके बाद सीएम शिंदे की मौजूदगी में ही पार्टी में शामिल होंगे. मिलिंद देवड़ा के अलावा 10 पूर्व पार्षद, 20 पदाधिकारी, 15 ट्रेड एसोसिएशन और 450 कार्यकर्ता शिंदे की शिवसेना में शामिल होंगे.

इससे पहले शनिवार को मिलिंद ने कांग्रेस छोड़ने की खबरों का खंडन कर दिया था. उन्होंने एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में शामिल होने की खबरों को अफवाह बताया था. हाल ही में जब कांग्रेस वर्किंग कमेटी का ऐलान हुआ था, तब मल्लिकार्जुन खड़गे ने मिलिंद देवड़ा को संयुक्त कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी, लेकिन इसके 20 दिन बाद ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी को छोड़ने का फैसला लिया है.

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दी प्रतिक्रिया

मिलिंद के कांग्रेस छोड़ने पर जयराम रमेश ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “मैं मुरली देवड़ा (मिलिंद के पिता) के साथ अपने लंबे वर्षों के जुड़ाव को बड़े चाव से याद करता हूं. सभी राजनीतिक दलों में उनके करीबी दोस्त थे, लेकिन वह एक कट्टर कांग्रेसी थे, जो हर मुश्किल परिस्थिति में हमेशा कांग्रेस पार्टी के साथ खड़े रहे.”

मिलिंद ने कांग्रेस क्यों छोड़ी?

मिलिंद के कांग्रेस छोड़ने की वजह इंडिया गठबंधन भी बताया जा रहा है. दरअसल मिलिंद मुंबई साउथ की से चुनाव लड़ते रहे हैं, उस सीट पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने चुनाव लड़ने का दावा किया था. इसलिए मिलिंद चुनाव नहीं लड़ पाते तो उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है. हालांकि बीते दो लोकसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था.

बीजेपी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस से इस्तीफे पर बीजेपी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. बीजेपी आईटी सेल चीफ अमित मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी को न्याय यात्रा बाद में निकालनी चाहिए, पहले उन्हें अपनी पार्टी नेताओं के साथ न्याय करना चाहिए.

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.