भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के शुभ अवसर पर गांधी पार्क रूद्रपुर से भगत सिंह चौक रूद्रपुर होते हुये मुख्य बाजार रूद्रपुर में रैली का आयोजन किया गया, डा० हरेन्द्र मलिक, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी राजेश कुमार सिन्हा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक द्वारा रैली को हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया गया। रैली वी03 नर्सिंग कालेज रूद्रपुर, द्रोण नर्सिंग कालेज रूद्रपुर, सूरजमल नर्सिग कालेज किच्छा की लगभग 200 छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं रूद्रपुर क्षेत्र की 30 से अधिक आशा कार्यकत्रियों द्वारा रैली में प्रतिभाग किया गया, रैली में कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम एवं बेटी बचाओं विषय पर स्लोगन एवं नारें लगाकर आम जनमानस को जागरूक किया गया।

रैली के उपरान्त गांधी पार्क रूद्रपुर में समस्त छात्र छात्राओं के बीच श्री सचिन कुमार पाठक, मा० सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उधमसिंह नगर उपस्थित हुये एवं कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम एवं बेटी बचाओं विषय पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त करते हुये महिलाओं पर हो रहें अत्याचार एवं कुरितियों पर रोकथाम हतु कानूनी पहलुओं की जानकारी कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को प्रदान की गयी। इस अवसर पर वी03 नर्सिंग कालेज की छात्रा मनीषा व अन्य छात्राओं द्वारा कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम पर अपने-अपने विचार व्यक्त कर आम जनमानस से बेटी बचाओं की अपील की गयी। श्री प्रदीप महर जिला समन्वयक पी०सी०पी०एन०डी०टी० द्वारा कार्यक्रम का संचालन कर बेटी बचाओं विषय पर अपने विचार व्यक्त किये गये।

इस अवसर पर श्रीमती सरोज ठाकुर, एन०जी०ओ० सदस्य काशीपुर, श्रीमती दीपा जोशी ए०एन०एम०, हिमाशु म्स्यूनी, गोपाल आर्या, डा० सन्तोष पाण्डे, आमिर खॉ, रवि कुमार, तौफिक अहमद, पूरन मल, जावेद अहमद, निधि शर्मा, फईम, सगीता जोशी मुख्य चिकित्साधिकारो कार्यालय के इत्यादि कार्मिक उपस्थित रहें। जनपद के समस्त नर्सिंग कालेजों, समस्त अर्बन पी०एच०सी०, समस्त चिकित्सा इकाईयों, समस्त हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर मे कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम एवं बेटी बचाआ विषय पर गोष्ठी का आयोजन भी किया गया ।




