Saturday, September 5, 2026

रावण साधु की भूमिका में नजर आए पूर्व विधायक ठुकराल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। इंदिरा कालोनी में श्री शिव नाटक क्लब द्वारा आयोजित प्रभु श्री राम की लीला के मंचन के नवें दिन विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी,कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इसके बाद प्रभु श्री राम लीला का मंचन शुरू हुआ। रावण मामा मारीच के पास पहुंचता है और उसे स्वर्ण मृग बनने को कहता है जिससे वो सीता का हरण कर सके, मारीच और रावण का भीषण संवाद होता है। मारीच स्वर्ण मृग बनकर पंचवटी में जाता है। जिसे सीता देखकर रीझ जाती हैं और प्रभु श्री राम से मृग को पकड़ कर लाने की बात करती हैं।

रावण साधु की भूमिका में नजर आए पूर्व विधायक ठुकराल

 

प्रभु श्री राम स्वर्ण मृग का पीछा करते-करते दूर जंगल में निकल जाते हैं और वहां से मारीच, जो कि मृग बना होता है प्रभु श्री राम की आवाज में लक्ष्मण को पुकारता है। लक्ष्मण को उनकी सहायता के लिए जाने को कहती हैं लेकिन लक्ष्मण उनको समझाने की कोशिश करता है। सीता उनकी बात को न मानकर श्री राम की सहायता में जाने के लिए कहती हैं। थोड़ी देर रावण साधु भेष में कुटिया में प्रवेश करता। चारों एक रेखा बनी हुई है जिसके अंदर प्रवेश करना मुश्किल है तो वह षड्यंत्र रचकर सीता को लक्ष्मण रेखा से बाहर बुलाता है और सीता का हरण करके लंका की ओर ले जाता है। सीता हरण से लेकर प्रभु श्री राम और किष्किंधा के राजा सुग्रीव से भेंट तक प्रभु श्री राम लीला का मंचन हुआ। साधु रावण की भूमिका में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल रहे। इस अवसर पर श्री शिव नाटक के सरपरस्त चिमन लाल ठुकराल, राजकुमार परुथी,संजय ठुकराल, अध्यक्ष जगदीश सुखीजा, महासचिव राजकुमार भुसरी, बबलू घई आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.