Friday, September 4, 2026

रामलीला में ये सब निभा रहे अलग अलग किरदार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। विभाजन की त्रासदी झेलकर पाकिस्तान के मिंटकुमरी,मुल्तान और लयातपुर से आकर तराई में बसे खत्री पंजाबियों की तीसरी और चौथी पीढ़ी बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ रुद्रपुर में रामलीला मंचन की पूरी जिम्मेदारी संभाल रही है….रुद्रपुर की मुख्य रामलीला में पैर टूटने के बाद भी 6 फुट लंबे चौड़े विशाल भूड्डी की रावण लीला का दर्शक भी खूब आनंद उठा रहे हैं।

रामलीला में ये सब निभा रहे अलग अलग किरदार

श्री राम नाटक क्लब द्वारा आयोजित रुद्रपुर की मुख्य रामालीला में हजारों की संख्या में दर्शक राम के साथ ही रावणलीला देखने भी आते हैं,रामलीला में रावण के पात्र का शानदार अभिनय करने वाले 6 फुट के कलाकार विशाल भूड्डी के जोरदार अभिनय को देखने के लिए प्रत्येक वर्ष हजारों की संख्या में आस-पास के क्षेत्रों से भी दर्शक रामलीला में खास तौर पर रावण लीला देखने के लिए जुटते हैं….

रामलीला में ये सब निभा रहे अलग अलग किरदार

वहीं दूसरी तरफ प्रभु रुद्रपुर के आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी में आयोजित होने वाली रामलीला में श्री राम के पत्र का मंचन करने के लिए गौरव अरोड़ा इस वर्ष विशेष रूप से कनाडा से रुद्रपुर पहुंचे हैं… ग्राफिक एरा से MBA में टॉप करने के बाद कनाडा के लंदन मशीनरी कंपनी में जॉब कर रहे 34 वर्षीय गौरव अरोड़ा स्पेशल रामलीला में राम के किरदार का मंचन करने के लिए कनाडा से रुद्रपुर पहुंचे हैं….

रामलीला में ये सब निभा रहे अलग अलग किरदार

उधर सरल स्वभाव के धनी समाजसेवी सुशील गाबा भी पवन पुत्र हनुमान के किरदार का बेहतरीन मंचन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोर रहे हैं….सौम्य स्वभाव के धनी कपड़ा व्यापारी मनोज अरोड़ा भी रामलीला में प्रभु श्री राम के आकर्षके पात्र का मंचन कर खुद को धन्य मानते हैं….उधर रुद्रपुर के आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी में शिवा नाटक क्लब के द्वारा आयोजित रामलीला में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भाजपा के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने साधु रावण के किरदार में सीता हरण का कुशल मंचन किया….

रामलीला में ये सब निभा रहे अलग अलग किरदार

रुद्रपुर में आयोजित होने वाली मुख्य रामलीला में अभिनय करने वाले सभी पात्र रामलीला मंचन के दौरान पूरे दस दिनों तक अनुशासन में रहते हुए जमीन पर सोते हैं और दस दिनों तक ये सभी कलाकर तामसिक भोजन का त्याग कर पूरी तरह से रामलीला के मंचन में रम जाते हैं…उधर बीते शनिवार को रुद्रपुर की मुख्य रामलीला में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे स्थानीय विधायक शिव अरोड़ा ने श्री रामलीला महेश्वर सौंदर्यीकरण के लिए पूर्व वर्ष की भांति मंच से ₹500000 विधायक निधि से देने की घोषणा भी की…हम आपको बता दें कि बीते वर्ष भी विधायक शिव अरोड़ा ने रुद्रपुर की मुख्य रामलीला को सहयोग के तौर पर विधायक निधि से 11 लाख रुपए की धनराशि मुहैया कराई थी…

रामलीला में ये सब निभा रहे अलग अलग किरदार

बीते शनिवार को रामलीला में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रतिभाग करने वाले विधायक रुद्रपुर ने दर्शकों को संबोधित करते हुए यह साफ कहा कि भारतवर्ष और संपूर्ण विश्व का यह सौभाग्य है कि प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर भी अब अयोध्या में बनकर तैयार हो रहा है और तो और मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से ही उनको भी रुद्रपुर में जनप्रतिनिधि के तौर पर जनता की सेवा का अवसर मिला है…. वाचवा विधायक ने यह भी कहा कि विधायक के तौर पर अब वो पूरा प्रयास करेंगे की रुद्रपुर के सभी क्षेत्रों में चौमुखी विकास कार्यों के माध्यम से स्थानीय लोगों को राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ भी पहुंचा जा सके….

रामलीला में ये सब निभा रहे अलग अलग किरदार

विधायक शिव अरोड़ा के साथ रामलीला में पहुंचे विशिष्ट लोगों का रामलीला कमेटी द्वारा स्वागत भी किया गया….रामलीला कमेटी के सदस्यों ने SO ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा,व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा,राजेश पप्पल,उमेश पसरीचा,सुनील ठुकराल,मनोज मदान,किरन विर्क,राजेश जग्गा,राजकुमार सीकरी,जतिन नागपाल,योगेश वर्मा,मयंक कक्कड़,तजेंद्र घई,आशीष गंभीर,डंपी चोपड़ा,संजीव छाबड़ा,पंकज बांगा और सुनील कुमार को भी सम्मानित किया।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.