Friday, September 4, 2026

रामनगर: पिता और भाई ने मिलकर काटा भोपाल का गला

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नैनीताल के रामनगर में एक ऐसी वारदात का खुलासा हुआ है जो रिश्तो के कत्ल की शक्ल में सामने आया है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती 13 जून को सांवल्दे निवासी भोपाल बिष्ट की गला काटकर हत्या हुई थी| जिसके बाद परिजन उसे मृत अवस्था में अस्पताल लाये| वहीं हत्या कि घटना के पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की| जांच में पता चला की पिता, भाई समेत परिवार के कई सदस्यों ने मिलकर भोपाल की हत्या की है| जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सांवल्दे पश्चिम निवासी मोहन सिंह पुत्र स्व जीत सिंह के तीन बच्चें हैं| बताया कि 14 जून को पुलिस को सूचना मिली की मोहन सिंह अपने परिजनों के साथ बड़े पुत्र भोपाल को मृत अवस्था में अस्पताल लाये हैं| जिसके परिजनों ने भोपाल की गला काटकर हत्या करने की आशंका जताई, लेकिन किसी के खिलाफ पुलिस को तहरीर नहीं दी| जिसके बाद एसआई बीसी मासीवाल की तहरीर पर हत्या मामला दर्ज कर मामले की जांच की गई| जांच में पता चला कि मृतक के परिजन पिता, भाई, बहन और ताऊ ने मिलकर भोपाल की हत्या की है| उन्होंने बताया कि भोपाल के पिता मोहन और भाई दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है| उन्होंने बताया कि अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है| कोतवाल ने बताया कि इस संदर्भ में मृतक के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर कोतवाली में न दिए जाने पर शक की सुई उन पर ही घूमती नजर आई। उन्होंने बताया कि मोहन सिंह पुत्र स्व. जीत सिंह निवासी सावल्दे पश्चिम के तीन बच्चे हैं जिनमें सबसे बड़ा भूपाल सिह विष्ट उर्फ रोहित ठाकुर, दूसरे नंबर का दीपक विष्ट तथा तीसरे नम्बर की बहन किरन विष्ट हैं। घर में मृतक भूपालसिंह की माता राधा देवी तथा ताऊ आनंद सिह भी साथ ही रहते है ।छोटा भाई दीपक राधे हरि डिग्री कालेज में काशीपुर में संविदा अनुसेवक है। मृतक भोपाल सिह उर्फ रोहित ठाकुर घर के बंगल में ही परचून व सब्जी की दुकान चलाता था। पिछले तीन साल से स्मैक पीने का आदी हो जाने से घऱ से पैसे की डिंमाड करता था, पैसे न देने पर घर वालों से गाली गलौच मार पीट करता था।

11 जून को मृतक ने शाम को घऱ में झगडा किया तथा अपने ताऊ आनंद सिह के साथ मारपीट कर अंगुठा काट दिया था। इस संबंध में पिता मोहन सिंह ने मृतक भूपाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट लिखायी थी। जब घटना की जानकारी मृतक की बहन किरन ने अपने दूसरे भाई दीपक विष्ट को दी तो वह 12 जून को रविवार के दिन काशीपुर से अपने घऱ सावल्दे सुबह 8 बजे लगभग पहुंचा तो घऱ आते ही मृतक रोहित ठाकुर ने दीपक विष्ट से झगडा किया और उसके साथ मारपीट की उसके बाद घऱ से बाजार की तरफ चला गया

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.