Friday, September 4, 2026

रामगढ़ में बेखौफ अपराधी, अमन साहू गिरोह के शूटर्स को पकड़ने गए ATS के डीएसपी और दारोगा को मारी गोली

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,झारखंड: रामगढ़ की जेल में बंद अपराधी अमन साहू गिरोह के शूटर्स को पकड़ने गए एटीएस के डीएसपी नीरज कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी। साथ ही दरोगा सोनू कुमार को भी गोली लगने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें रांची के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से पूरे रामगढ़ जिले में दहशत का माहौल है।

यह घटना रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र की है, जहां सोमवार की देर रात यह दिल दहला देने वाली घटना को अमन साहू गिरोह के गुर्गो ने अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, एटीएस डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में टीम अमन साहू गिरोह से जुड़े शूटर को गिरफ्तार करने गई थी, जहां एक गुर्गे को पकड़ने में सफलता भी हासिल की थी, लेकिन अपराधियों ने एटीएस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसे एटीएस डीएसपी नीरज कुमार और दरोगा सोनू कुमार को गोली लगी और गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद नीरज कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अपराधियों की धरपकड़ के लिए सघन छापेमारी की जा रही है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एटीएस को अमन साहू गिरोह के कुछ शूटर्स के पतरातू में होने का लोकेशन मिला था, जिसके बाद डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में एटीएस की एक टीम पतरातू पहुंची थी। एटीएस की टीम ने शूटर को पकड़ लिया था। इतने में ही शूटर में फायरिंग कर दी, जिसमें गोली डीएसपी नीरज कुमार और दरोगा सोनू कुमार को लगी।

इससे पहले भी अक्टूबर 2022 में झारखंड के कुख्यात गैंगस्‍टर अमन साहू गिरोह से जुड़े 8 जिलों के 81 ठिकानों पर एटीएस की छापेमारी से राज्‍यभर में सनसनी मच गई थी। झारखंड में संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए आतंकवाद निरोधक दस्ते, झारखंड एटीएस ने राज्‍य के 8 जिलों में 81 ठिकानों पर छापेमारी की और इस दौरान अमन साहू गिरोह की गतिविधियों के बारे में दस्ते को विस्तृत जानकारी भी मिली। इन जानकारियों पर आगे भी सख्‍त कार्रवाई किए जाने की पूरी संभावना थी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.