Friday, September 4, 2026

रानीखेत भाजपा विधायक के भाई सतीश नैनवाल को SSB ने नेपाल बॉर्डर पर 40 जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल को शुक्रवार को एसएसबी ने भारत नेपाल सीमा पर अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही एक अन्य को भी गिरफ्तार किया गया था। सतीश नैनवाल के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल का भाई अवैध हथियारों के साथ गिरफ़्तार हुआ है। विधायक के भाई सतीश नैनवाल के साथ ही उसका एक साथी दिनेश चंद्र को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि बीजेपी विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल को एसएसबी ने भारत नेपाल सीमा पर चंपावत जिले के बनबसा में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सतीश नैनवाल और उसके चालक दिनेश चंद्र के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों दोनों के पास आर्म्स लाइसेंस है लेकिन वो मौके पर उसे दिखा नहीं पाए। एसपी चंपावत के मुताबिक क्योंकि सीमा के बाहर ये कारतूस गए थे इसलिए ये लाइसेंस की शर्तो का उल्लंघन है।

आपको बता दें कि भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी की 57वीं वाहिनी की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान ही नैनीताल निवासी सतीश नैनवाल (40 वर्ष) पुत्र चंद्र दत्त नैनवाल और उसके चालक दिनेश चंद्र (47 वर्ष) पुत्र शेर सिंह से 40 को 7.65 एमएम के 40 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.