Saturday, September 5, 2026

राज्य स्तरीय बैडमिन्टन एवं फुटबाल प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। राज्य स्तरीय बालक-बालिकाओं की बैडमिन्टन एवं फुटबाल प्रतियोगिता का खेल मंत्री श्रीमति रेखा आर्य ने शुभारम्भ किया। ट्रैक सूट पहनकर आई खेल मंत्री ने स्टेडियम में बैडमिंटन भी खेला। उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

श्री मनोज सरकार स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिता में पहुंची श्रीमति आर्य ने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए विशेष रूपसे प्रयास किये जा रहे हैं। खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में भी आरक्षण दिया जा रहा है। सरकार उत्तराखण्ड को खेल प्रदेश बनाने की दिशा में काम कर रही हैं इसी के तहत प्रदेश भर में खेल महाकुंभ आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होने कहा कि सरकार ख्ेालों के विकास में कोई कमी नहीं आने देगी। इस अवसर पर निर्वतमान मेयर रामपाल, डीके सिंह, डा. नागेन्द्र शर्मा, सीएमओ मनोज शर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी भूपेन्द्र सिंह रावत,जिला क्रीडा अधिकारी गिरीश कुमार सहित जनपद अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली,चम्पावत,देहरादून, हरिद्वार,नैनीताल,पौड़ी, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग, टिहरी,उत्तरकाशी एवं उधमसिंहनगर के सैकड़ो खिलाड़ी,प्रशिक्षक सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.