भोंपूराम खबरी। राज्य में बड़ा और खतरनाक साइबर हमला हुआ है। ये हमला गुरुवार को हुआ था। अचानक हुए इस साइबर अटैक से राज्य का पूरा आईटी सिस्टम ठप हो गया। हमला इतना खतरनाक था कि सिक्योर इंटरनेट सर्विस यूके स्वान के अलावा सबसे अहम स्टेट डाटा सेंटर भी इसकी जद में आ गया था। चंद पलों में ही एक सरकारी वेबसाइटें बंद होती चलीं गईं। इससे सरकारी कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया। सचिवालय सहित किसी भी दफ्तर में कामकाज नहीं हुआ। साइबर हमले के कारण मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से लेकर जमीनों की रजिस्ट्री का काम भी बंद रहा। देर रात तक सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) में विशेषज्ञों की टीम साइबर हमले के बाद सिस्टम को दुरुस्त करने में जुटी रही। साइबर हमले की सूचना मिलते ही आईटी सचिव नितेश झा, आईटीडीए निदेशक नितिका खंडेलवाल सहित पूरी टीम आईटीडीए पहुंच गई थी।
सभी सरकारी वेबसाइट हो गई बंद
साइबर हमला इतना खतरनाक था कि देखते ही देखते सिक्योर इंटरनेट सर्विस यूके स्वान के अलावा सबसे अहम स्टेट डाटा सेंटर भी इसकी जद में आ गया। देखते ही देखते एक के बाद एक सरकारी वेबसाइटें बंद हो गईं थीं। हमले के नुकसान की आशंका को देखते हुए सचिव आईटी नितेश झा ने पूरी सेवाएं बंद करा दीं। दिनभर वायरस से छुटकारा पाने के प्रयास होते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। देर शाम विशेषज्ञ यूके स्वान को चलाने में कामयाब हुए, लेकिन वह स्थायी तौर पर नहीं चल पाया था। अभी भी सेवाएं पूरी तरह पटरी पर नहीं आ पाई हैं।त पूरी टीम आईटीडीए पहुंच गई थी




