Friday, September 4, 2026

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने विधानसभा चुनाव में तैयारियों का किया आवाहन    

Share

Advertisement

भोपूराम ख़बरी, रूद्रपुर। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने जिला मुख्यालय पर शक्ति केंद्र प्रयंत पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आहवान किया। इस दौरान बंसल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है।
उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पिछले चुनावों की तरह कार्यकर्ताओं को ही बड़ी जिम्मेदारी निभानी है। जिसके लिए बूथ और वार्ड स्तर पर तैयारी चल रही है, बूथों का सत्यापन कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं। प्रदेश सरकार ने जनहित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। जिनका लाभ चुनाव में पार्टी को मिलेगा। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि संगठन और कार्यकर्ताओं के आधार पर बनी भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन भलीभांति कर रहे हैं। सभी के प्रयासों से प्रदेश में एक बार फिर प्रचण्ड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। इस दौरान विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चैहान, मेयर रामपाल सिंह, भारत भूषण चुघ,यशपाल घई, वेद ठुकराल, विवेक सक्सेना, खूब सिंह विकल आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.