Saturday, September 5, 2026

राज्यसभा चुनाव के लिए महेन्द्र भट्ट ने किया नामांकन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। विधानसभा परिसर में पूर्ण होने वाली इस प्रक्रिया के लिए भट्ट ने सभी औपचारिकताओं को पूरा किया।

इसके बाद उन्होंने नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी को सौंपा। इस दौरान मंत्री, सभी विधायक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। राज्यसभा सांसद रहे अनिल बलूनी का छह साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्यसभा की सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर 27 फरवरी को चुनाव होना है। लोकसभा चुनाव से पहले महेंद्र भट्टð को उम्मीदवार बनाए जाने के सियासी मायने हैं। भट्ट ब्राह्मण चेहरा हैं और भाजपा केंद्रीय नेतृत्व का उन्हें राज्यसभा में भेजे जाने के फैसले को जातीय समीकरणों में संतुलन साधने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। जब तक भाजपा नेतृत्व ने राज्यसभा का टिकट तय नहीं किया था, तब संभावना अनिल बलूनी को रिपीट किए जाने की भी मानी जा रही थी। केंद्रीय संगठन में बलूनी लंबे समय से राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अब उन्हें भी पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। सियासी जानकारों का मानना है कि ऐसी अटकलों के बीच महेंद्र भट्ट को प्रत्याशी बनाकर पार्टी ने अपने कैडर को सम्मान दिए जाने का संदेश देने की कोशिश की है। साथ ही प्रदेश कैबिनेट में प्रतिनिधित्व से वंचित चमोली जिले को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व दिलाकर लंबे समय से चली आ रही कसक को दूर करने का प्रयास किया है।

राज्यसभा के लिए प्रत्याशी नहीं उतारेगी कांग्रेस

देहरादून। उत्तराखण्ड में राज्य सभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी नहीं उतारेगी। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक परंपराओं पर चलने वाली पार्टी है। विधानसभा में भाजपा के 47 विधायक हैं। राज्यसभा का चुनाव संख्या बल के आधार पर होता है। कांग्रेस के 19 विधायक हैं। इसे देखते हुए पार्टी हाईकमान ने उत्तराखंड में राज्य सभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारा है। बता दें कि राष्ट्रीय नेतृत्व में राजस्थान, बिहार, हिमाचल और महाराष्ट्र से प्रत्याशी घोषित किए हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.