Friday, September 4, 2026

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का इस्तीफा, सक्रिय राजनीति में जाएंगी। भाजपा से यूपी से लड़ सकती हैं चुनाव !!

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का इस्तीफा, सक्रिय राजनीति में जाएंगी। भाजपा से यूपी से लड़ सकती हैं चुनाव !!

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल के सचिव बीके संत ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि दो दिन पहले बेबी रानी मौर्य ने नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की थी। इसी के बाद उनके इस्तीफा देने की चर्चाएं तेज हो गईं थी। बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद प्रदेश में नये राज्यपाल के नाम का लेकर चर्चाएं तेज हो गयी है। राज्यपाल बेबी रानी ने मौर्य ने 27 अगस्त 2018 को उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली। उन्होंने यहां तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लिया था। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेज दिया है। बताया जाता है कि बेबी रानी मौर्य सक्रिय राजनिति में आना चाहती हैं। इसके चलते उन्होंने पिछले दिनों दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। उत्तराखंड में तीन साल के कार्यकाल के में लिए गए फैसलों की जानकारी उन्होंने पिछले दिनों मीडिया के साथ साझा की थी। अपने कार्यकाल के दौरान वह राज्य में महिलाओं के हितों को लेकर खासी मुखर रही हैं।महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए उन्हें सस्ते ऋण दिलाने के लिए भी उन्होंने प्रयास किए। कोरोना संकट काल में राज्य के दूरदराज क्षेत्रों में आम जन तक राहत सामग्री व आक्सीजन कंसंट्रेटर पहुंचाने में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही प्रदेश के धार्मिक स्थलों के प्रति भी उन्होंने अपनी रूचि दिखाई थी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.