Saturday, September 5, 2026

राजेश शुक्ला ने मंत्रोचारण के बीच मां भगवती जागरण का किया शुभारम्भ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,पंतनगर। पावन नवरात्र के अष्टमी दिवस पर नगला एवं इंद्रा कालोनी में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी कमेटी ने विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मंत्रोचारण के बीच मां की पावन ज्योत प्रज्ज्वलन कर किया। आयोजन कमेटी ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का माल्यार्पण कर व शाल ओढ़ाकर एवं तलवार भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मां भगवती की न सिर्फ भारत में बल्कि विश्व के कई देशों में अलग अलग रूपों में पूजा अर्चना की जाती है। मंगलकारी मां भगवती हमेशा अपने भक्तों के दु:ख संकट दूर कर उनकी झोलियां खुशियों से भरती है। हम सभी को प्रतिदिन मां भगवती की आराधना अवश्य करनी चाहिए।श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी नगला एवं माँ दुर्गा पूजा कमेटी इंद्रा कालोनी द्वारा प्रत्येक वर्ष नवरात्र पर्व पर मां भगवती जागरण का आयोजन करने पर आयोजन कमेटी की सराहना करते हुए कहा कि इसका शुभ फल सम्पूर्ण क्षेत्र को मिल रहा है। जागरण में सूरज एंड पार्टी के भजन गायक कलाकारों ने सारी रात सुंदर भजनों की प्रस्तुति कर मां भगवती की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने सर्वप्रथम गुरु वंदना, गणेश वंदना, मां का आह्वान,फूलों की वर्षा के भजन गाकर जागरण की शुरुआत की जिसकी बाद भजनों की धुन में भक्ति में मग्न होकर श्रद्धालु झूमते गाते व तालियां बजाकर नाचते रहे। इस दौरान जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, महेंद्र बाल्मीकि, अनिल यादव, सचिन शर्मा, जेपी श्रीवास्तव, सुनील शुक्ला, संजय शुक्ला, धनुष यादव, सोनाली दुबे, कन्हैया कुमार, राधे प्रसाद, अशोक गुप्ता, रवि कुमार, सचिन शुक्ला,अभिमन्यु चौबे, धर्म सिंह यादव समेत सैकड़ों की संख्या में भक्त उपस्थित थे!

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.