Saturday, September 5, 2026

राजू श्रीवास्तव का निधन राष्ट्रीय क्षति, यशपाल आर्य

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर उत्तराखंड में भी शोक की लहर फैल गई है उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष करण महारा उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य आदि प्रमुख नेताओं ने राजू श्रीवास्तव के निधन को राष्ट्रीय क्षति बताया है।

तीनों कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि राजू श्रीवास्तव कॉमेडी की कला में बेमिसाल थे चंद वर्षों में ही उन्होंने पूरे भारत के लोगों के दिलों को जीत लिया था और विदेशों में भी उनके लाखों प्रशंसक थे उन्होंने कहा उनके असामयिक निधन से कॉमेडी की कला को भारी आघात पहुंचा है और लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले इस कलाकार का निधन पूरे देश को झटका दे गया है। लोकप्रियता के मामले में वे देश के कई बड़े नेताओं से आगे थे और समाज में उनका अपना एक विशेष प्रेम करने वाला वर्ग बन गया था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.