Friday, September 4, 2026

राजनीतिक दबाव के चलते काम कर रहे एसएसपी: राजकुमार ठुकराल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुरपूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने आज पत्रकार वार्ता के दौरान जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पर जमकर हल्ला बोला और उन्हें कई नसीहतें दे डाली। उन्होंने कहा कि सत्ता के दबाव में एस एस पी काम कर रहे हैं और सत्ता के हाथों की वह कठपुतली बने हुए हैं।

पूर्व विधायक ने सिटी क्लब में हुई पत्रकार वार्ता में कहा कि पिछले दिनों चेक प्रकरण के मामले में पुलिस ने जावेद को गिरफ्तार किया था लेकिन अब सत्ता के दबाव में एस एस पी ने एक निर्दोष सुरजीत शर्मा को भी इस मामले में सह अभियुक्त बना दिया है जो सरासर अन्याय है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दबाव के चलते शर्मा को इस मामले में फंसाया गया है। जब इस मामले में एस एस पी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह आदेश ऊपर से आया है। ठुकराल ने कहा कि सभी लोगों के पापों का घड़ा एक दिन अवश्य भरता है और ऊपर वाला सब कुछ देखता है। उन्होंने कहा की जसपुर से लेकर खटीमा तक अपराधों की बाढ़ आ चुकी है। पिछले 31 माह में 93 हत्याएं हो चुकी हैं। पूरे उत्तराखंड में उधम सिंह नगर में सबसे अधिक अपराध हो रहे हैं लेकिन एस एस पी पत्रकार वार्ता कर झूठी वाहवाही लूटना चाहते हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.