Friday, September 4, 2026

राजनाथ सिंह होली खेलने के लिए नहीं जाएंगे सियाचिन, कैंसल हुआ प्लान, जानें वजह

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। होली के अवसर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह होली खेलने के लिए सियाचिन जाने वाले थे। लेकिन अब इस प्लान को रद्द कर दिया गया है। ऐसे में 24 मार्च को राजनाथ सिंह अब लेह पहुंचने वाले हैं। दरअसल खराब मौसम के कारण उनके सियाचिन दौरे को रद्द कर दिया गया है। इस दौरान वो यहां तैनात सशस्त्र बलों के जवानों के साथ होले खेलने वाले थे। बता दें कि होली इस साल 24 और 25 जनवरी को मनाया जा रहा है। इस बाबस रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, कल यानी 24 मार्च को मैं दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में रहूंगा। वहां तैनात सशस्त्र बलों के जवानों के साथ होली मनाने के लिए उत्सुक हूं। बता दें कि सियाचिन की पहाड़ियां सालभर बर्फ से ढंकी होती हैं।

सियाचिन जाएंगे राजनाथ सिंह

काराकोरम रेंज में लगभग 20 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित सियाचिन ग्लेशियर को दुनिाय के सबसे ऊचे सैन्यीकृत क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। यहां सैनिकों को युद्ध से ज्यादा मौसम और शीतलहर की मार से लड़ना पड़ता है। सर्दियों के दौरान ग्लेशियर पर हिमस्खलन और भूस्खलन आम बात है यहां सालभर तापमान माइनस में ही रहता है। यहां तापमान 0 से माइनस 60 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। बता दें कि सैन्य और सुरक्षा के लिहाज से सियाचिन की पहाड़ियां भारत के लिए बेहद अहम है। क्योंकि यह वह स्थान है जहां से पाकिस्तान और चीन की सीमा लगती है। सुरक्षा के लिहाज से सियाचिन बेहद अहम है।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब केंद्र सरकार का कोई मंत्री सैन्य बलों के साथ कोई त्योहार मना रहा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों या केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सभी सैन्य जवानों के साथ त्योहार मनाते आए हैं। पीएम मोदी हर साल अपने जन्मदिन के अवसर पर जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जाते हैं और अपना जन्मदिन या अन्य त्योहार वो भारतीय सेना के जवानों के साथ मनाते हैं। बता दें कि देशभर में 24 और 25 मार्च को धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.