Friday, September 4, 2026

राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी के सामने उठाई समस्याएं

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। मुरादाबाद मंडल राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उनके समक्ष अपनी समस्याएं रखी। डिबडिबा राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष पीडी अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक में मुरादाबाद मंडल में हाईब्रिड धान की खरीद करनेएप्रोत्साहन राशि में उचित वृद्धिएचावल ट्रांसपोर्ट में मिलर द्वारा टेंडर डालने की अनुमति एवं टेंडर के समय में वृद्धि का निर्णय लिया गया। बताया कि मिलर को एजेंसी बनाने की बात को मुख्यमंत्री योगी ने मना कर दिया है। वही सभी सेंटरों पर साफ करके पंखा लगाकर ही धान खरीदने का निर्देश भी दिये है। इस दौरान उन्होने राइस मिल एसोसिएशन की तरफ से मुख्यमंत्री योगी से मिलाने पर यूपी के कैबिनेट मंत्री बलदेव औलख का आभार भी जताया है।

बैठक में पुरुषोत्तम गोयल, अरुण कुमार बंसल, गोपाल गोयल, मोहित अग्रवाल उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.