Friday, September 4, 2026

रविवार को शहर में रहा लॉकडाउन का असर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। कोरोना संक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन की ओर से घोषित संडे लॉकडाउन का उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर क्षेत्र में व्यापक असर देखा गया। शहर में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर संपूर्ण बाजार बंद रहा। पूरे दिन सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। पंतनगर औद्योगिक एरिया में भी छुट्टी के चलते वाहनों की आवाजाही पर असर दिखा।

हालांकि आवश्यक कार्यों के लिए लोग जरूर सड़कों पर आवाजाही करते दिखे। शनिवार के लॉकडाउन के बाद रविवार को भी लॉकडाउन घोषित किया गया था। पुलिस की ओर से शनिवार को ही पूरे इलाके में मुनादी कराकर व्यापारियों को इस संबंध में आगाह कर दिया गया था। रविवार को लॉकडाउन का प्रमुख बाजारों में पूरा असर देखा गया। सभी बाजार पूरी तरह से बंद रहे। शहर में सिर्फ मेडिकल स्टोर, डेयरी, पेट्रोल पंप और फल सब्जी की दुकान खुली रही। नगर के मलिन बस्ती क्षेत्र में छिटपुट दुकानें खुली रही। पुलिस की टीम पूरे क्षेत्र में घूम कर अनावश्यक रूप से खुली दुकानों को बंद कराती रही।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.