Friday, September 4, 2026

रम्पुरा में फायरिंग करने वालो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के पर लगेगी गुंडा एक्ट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। दो दिन पहले रम्पुरा में सारे आम फायरिंग करने के पास दहशतगर्दों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।घटना का मुख्य आरोपी सोनू खत्म अभी पुलिस पकड़ से बाहर है। पुलिस मामले में आरोपियों पर लगायेगी गुंडा एक्ट सम्पत्ति जप्त की भी होगी कार्रवाई। एसएसपी मंजूनाथ टीसी के मुताबिक रम्पुरा दो दिन पहले 29 जुलाई को अनिल कोली व उसके साथियों पर विकास गुप्ता,अजय गुप्ता, विवेक गुप्ता,अरुण गुप्ता,चंचल कश्यप ,सोनू खत्म बंदूक से फायरिंग व पथराव किया था। जिसमें अनिल कोली,रिंकू,संजू,शंकर लाल ल कुन्ती नाम की महिला घायल हों गरी थी। घटना की दो वीडियो भी समाने आती थी, जिसमें आरोपी दहशत फैलाते साफ नजर आ रहे थे। पुलिस ने मामले में विकास गुप्ता,अजय गुप्ता, विवेक गुप्ता,अरुण गुप्ता, चंचल कश्यप को गिरफ्तार बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो रही है। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ गुंडा एक्ट और जिला बदर की कार्यवाही की जायेगी। आरोपियों की सम्पत्ति भी जप्त की जायेगी। एसएसपी ने बताया की घटना में शामिल फरार आरोपी सोनू कोली उर्फ खत्म को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा। टीम में कोतवाल विक्रम सिंह राठौर,एस एस आई क़माल हसन, रम्पुरा चौकी इंचार्ज अम्बीराम आर्य,उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार शामिल थे। तीन आरोपियों पर पहले से दर्ज है कई मुकदमे रम्पुरा में फायरिंग कर कई लोगों को घायल करने वाले विकास गुप्ता, अरुण गुप्ता और विवेक गुप्ता पर पहले से ही कई संगीन मामले दर्ज हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.