Friday, September 4, 2026

रणजीत राणा बने यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष, बेहड ने सौंपा मनोनयन पत्र

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर द्वारा रणजीत सिंह राणा को महानगर युवा कांग्रेस का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है, विधायक और पूर्व मंत्री श्री तिलक राज बेहड ने राणा को अपने आवास पर मनोनयन पत्र सौंपा।

रणजीत राणा बने यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष, बेहड ने सौंपा मनोनयन पत्र

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए राणा का माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया।

श्री बेहड ने आशा व्यक्त करते हुए कहा राणा जैसे मेहनती व्यक्ति का युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पार्टी को बल मिलेगा,युवा कांग्रेस कांग्रेस की रीढ़ की तरह है,श्री राहुल गांधी का युवाओं के लिए किया जा रहा संघर्ष एक उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है

इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा,पूर्व पालिका अध्यक्ष व विधायक का चुनाव लड़ चुकी श्रीमती मीना शर्मा,पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश बावरा,पूर्व सांसद प्रतिनिधि साजिद खान,वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय यादव, पूर्व पार्षद उमर अली सलमानी,पार्षद अशफाक अहमद,पूर्व सभासद सौरभ शर्मा,सेवादल के महानगर अध्यक्ष संजीव रस्तोगी,महानगर कांग्रेस अनुसूचित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामप्रसाद,अखिलेश मिश्रा,राजेश कुमार,उमर खान,मुकेश चौहान,सोनू चौहान, डा शावेज़ खान,यामीन,जितेंद्र कुमार, सहित अनेक लोग थे…

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.