Friday, September 4, 2026

रक्षा बंधन मुहूर्त: 19 अगस्त को रात 09:07 बजे तक रहेगा राखी बांधने का शुभ समय

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को राखी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल रक्षा बंधन 19 अगस्त 2024, सोमवार को है। रक्षा बंधन के दिन ही इस साल सावन के आखिरी सोमवार का संयोग बन रहा है।

इस साल रक्षा बंधन के दिन भद्रा का साया होने के कारण लोगों के बीच राखी बांधने के समय को लेकर कंफ्यूजन है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रक्षा बंधन के लिए दोपहर के बाद का समय सबसे अनुकूल माना जाता है। अगर दोपहर के बाद समय भद्रा के कारण नहीं शुभ है तो प्रदोष काल का समय भी रक्षा बंधन के लिए शुभ माना गया है। भद्रा के समय राखी बांधना वर्जित माना गया है। कहते हैं कि शुभ कार्यों के लिए भद्रा का त्याग करना चाहिए।

रक्षा बंधन के दिन कितने बजे तक रहेगा भद्रा का साया: इस साल रक्षा बंधन पर भद्रा का साया रहने वाला है। भद्रा सुबह 05 बजकर 52 मिनट से शुरू होगी और दोपहर 01 बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगी।

जानें राखी बांधने का शुभ समय- राखी बांधने का शुभ समय दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा और रात 09 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा। रक्षा बंधन के लिए दोपहर के बाद का मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 42 मिनट से शुरू होगा और शाम 04 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। रक्षा बंधन के लिए प्रदोष काल का समय शाम 06 बजकर 55 मिनट से शुरू होगा और रात 09 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा।

क्या भद्रा मुख में राखी बांधी जा सकती है-

रक्षा बन्धन भद्रा पूंछ – 09:51 ए एम से 10:53 ए एम

रक्षा बन्धन भद्रा मुख – 10:53 ए एम से 12:37 पी एम

कुछ लोगों का मत है कि भद्रा पूंछ को त्यागकर भद्रा मुख में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जा सकता है। लेकिन ज्योतिषाचार्य का मानना है कि भद्रा के समय हर तरह से राखी बांधने से बचना चाहिए।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.