भोंपूराम खबरी। भारत में आईआईटी और आईआईएम के बाद एनआईटी को प्रतिष्ठित संस्थानों में गिना जाता है। इसके पीछे यहां पर होने वाली पढ़ाई के साथ-साथ लीडरशिप क्वालिटी को क्रिएट करना है। अगर किसी भी स्टूडेंट्स का आईआईटी में बीटेक या फिर एमसीए,एमबीए सहित अन्य तरह के प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन नहीं होता है तो वो चाहता है कि उसे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (NIT) में एडमिशन मिल जाए। अभ्यर्थियों को भारत में शीर्ष एनआईटी में प्रवेश लेने के लिए जेईई मेन जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होना होता है। जेईई मेन में अर्हता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा एमसीए में प्रवेश के लिए NIIM का एग्जाम होता है। जिसे पास करके अभ्यर्थी NITs में एडमिशन ले सकते हैं। हालांकि, एडमिशन रैंक के हिसाब से दी जाती है। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि भारत के टॉप-10 एनआईटी संस्थानों के बारे में जहां एडमिशन लेकर आप अपना भविष्य बना सकते हैं..।
1 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तिरुचिरापल्ली का NIT में पहला स्थान है। यह कॉलेज तमिलनाडु में है। इसका कैम्प्स कई एकड़ फैला हुआ है। अगर आप 12वीं बाद यहां संचालित विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जानकारी एकत्रित कर सकते हैं। यहां पर छात्रों को अनुभवी शिक्षकों द्वारा पढ़ाया जाता है।
2 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, राउरकेला का दूसरा स्थान है। यह ओडिशा में स्थित है। जेईई मेंस की परीक्षा में अच्छी रैंक लाने वाले अभ्यर्थियों को ही यहां पर एडमिशन मिलता है। वहीं, रिसर्च के लिए उन्हीं को एडमिशन मिल पाता है, जो गेट की परीक्षा में अच्छा स्कोर करते हैं।
3 कर्नाटक में स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मंगलोर का चौथा स्थान है। यहां पर बेहतरीन पढ़ाई होती है। यहां से पास आउट हुए छात्र विभिन्न क्षेत्रों में अपना परचम लहरा है। अगर आप बीटेक, एमटेक, एमसीए सहित अन्य कोर्स करना चाहते हैं तो यह कॉलेज आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
4 मोतीलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की पहचान अच्छे NIT में होती है। अगर आप यहां पर एडमिशन लेना चाहते हैं, तो ये आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां पर बीटेक विभिन्न ट्रेड में कराए जाते हैं। इसके अलावा यहां पर MBA, MCA सहित अन्य कोर्स भी हैं। इलाहाबाद एनआईटी कई एकड़ में फैला हुआ है।
5 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, वारंगल का 5वां स्थान है। इसका कैम्पस कई एकड़ में फैला हुआ है। अगर आप भी यहां पर एडमिशन लेना चाहते हैं, तो विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। यहां पर छात्रों को अनुभवी शिक्षकों द्वारा शिक्षा दी जाती है।
6 अगर आप NIT दुर्गापुर में पढ़ना चाहते हैं तो विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। यहां पर अनुभवी शिक्षकों द्वारा शिक्षा दी जाती है। यहां से पास होने वाले छात्रों को लाखों रुपए की नौकरी मिलती है। अधिक जानकारी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
7 अगर आप NIT से पढ़ाई करना चाहते हैं तो NIT कालीकट आपके लिए एक अच्छा संस्थान हो सकता है। यहां पर इंजीनियरिंग सहित विभिन्न मैनेजमेंट कोर्सेज संचालित किए जाते हैं। इसका कैम्प्स कई एकड़ में फैला हुआ है।
8 मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, राजस्थान के जयपुर में स्थित है। इसकी पहचान भी देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में होती है। यहां से पास आउट युवाओं को हर वर्ष लाखों का पैकेज मिलता है। अगर आप भी बीटेक सहित अन्य कोर्स करना चाहते हैं तो आपके लिए ये एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
9 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कुरुक्षेत्र भी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आप यहां के संचालित विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। इसका कैम्प्स हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थित है।
10 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हमीरपुर की पहचान प्रतिष्ठित एनआईटी में होती है। यह हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में स्थित है। अगर आप भी इंजीनियरिंग सहित विभिन्न कोर्सेज करना चाहते हैं, तो यहां पर एडमिशन ले सकते हैं। एनआईटी हमीरपुर का कैम्पस कई एकड़ में फैला हुआ है। सबसे बड़ी बात इसका कैम्पस पहाड़ों पर है।




