Friday, September 4, 2026

यूपी के बरेली में बड़ा हादसा, फैक्ट्री में आग लगने से 4 मजदूरों की मौत, 4 घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से 20 किलोमीटर दूर फरीदपुर थाना क्षेत्र के जेड गांव के पास एक फैक्ट्री में बुधवार देर शाम लगी भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 4 अन्‍य गंभीर रूप से घायल हो गए। फरीदपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह ने गुरुवार को इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भीषण आग के चलते गोदाम में काम कर रहे 4 मजदूर फंस गए और उनकी जलकर मृत्यु हो गई।

हादसे के वक्त फैक्ट्री में थे 50 कर्मचारी

हादसे में मारे गए 3 मजदूरों की पहचान 25 साल के अनूप, 32 साल के अरविंद कुमार मिश्रा और 27 साल के राकेश के रूप में हुई है। एक अन्‍य मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है। सिंह ने बताया कि 4 अन्य मजदूर पप्पू सिंह, बबलू, जितेंद्र और देशराज आग से गंभीर रूप से झुलस गए हैं और इन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त फैक्ट्री में 50 कर्मचारी काम कर रहे थे। जिलाधिकारी शिवकांत द्विवेदी ने बताया कि घटना की तकनीकी जांच के आदेश दिए गए हैं।

आग पर काबू पाने में काफी वक्त लग गया’

द्विवेदी ने बताया कि फैक्ट्री के गोदाम में फोम के गद्दे, प्लास्टिक का फर्नीचर और फोम का अन्य सामान तैयार होता है। उन्होंने कहा कि बुधवार देर शाम को शार्ट सर्किट से वहां आग लग गई और तेजी से फैल गई। जिलाधिकारी ने बताया कि आग की खबर पा कर पहुंचे फैक्ट्री के प्रबंधन ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि कई दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और उन्हें आग पर काबू पाने में काफी समय लग गया।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.