Friday, September 4, 2026

यूपी के जालौन में दिल दहला देने वाला वारदात, 2 युवकों ने 22 साल की छात्रा की गोली मार कर की हत्या, देखें वीडियो !!

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन में कोतवाली एट से महज 200 मीटर की दूरी पर सोमवार को दिन दहाड़े बीच चौराहे पर बीए की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि इस हमले में मारी गयी छात्रा का रोशनी अहिरवार (20) है। छात्रा परीक्षा देकर घर लौट रही थी। वह ऐंधा गांव की रहने वाली थी और राम लखन पटेल महाविद्यालय में बीए सेकेंड ईयर की छात्रा थी। आज कॉलेज में परीक्षा देने के बाद वह घर लौट रही थी। तभी करीब कोटरा तिराहे पर पल्सर बाइक पर सवार दो युवक पीछे से आए । बिना कुछ कहे पीछे बैठे युवक ने छात्रा के सिर पर गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी तमंचा फेंककर फरार हो गए। जहां यह घटना हुई, वहां से कोतवाली एट सिर्फ 200 मीटर दूर है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ लोग युवकों को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन दोनों युवक भागने में सफल रहे। लेकिन इसी हड़बड़ाहट में तमंचा उनके हाथ से छूटकर जमीन पर गिर गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

 

छात्रा के पिता मानसिंह अहिरवार ने बताया “ रोशनी आज सुबह आठ बजे बेटे के साथ बाइक से राम लखन पटेल महाविद्यालय में परीक्षा देने गई थी। बेटा उसे कॉलेज के गेट पर छोड़कर लौट आया था। 8 से 11 बजे तक उसने अपनी परीक्षा दी। उसके बाद कॉलेज से निकलकर घर पर फोन कर बोली थी कि कॉलेज से घर के लिये निकल चुकी हूं। कोटरा तिराहे घात लगाकर दो युवक पीछे से आए और बीच सड़क पर बेटी को रोककर तमंचे से सिर पर गोली मार दी। गोली लगने से बेटी का सिर फट गया है।” पिता के मुताबिक, मेरी बड़ी बेटी भी इसी कॉलेज में बीए फाइनल ईयर में पढ़ती है। लेकिन उसकी इन दिनों छुट्टी चल रही है। इसलिये वह कॉलेज नहीं गई थी। ऐसे दोनों बेटियां साथ में कॉलेज आती जाती थीं। तिराहे के पास ही दुकान चलाने वाले प्रत्यक्षदर्शी ने बताया है कि राम लखन पटेल महाविद्यालय की छात्राएं छुट्टी होने के बाद तिराहे से होकर निकल रही थीं। ये छात्रा भी अकेले जा रही थी। तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। दुकान से बाहर निकलकर देखा तो दो लड़के पल्सर बाइक पर सवार थे। उनमें से एक के हाथ में तमंचा था। बीच सड़क पर छात्रा लहूलुहान पड़ी थी। कई लोग मौके की ओर दौड़े और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश लेकिन वे बाइक भगाकर फरार हो गए। भागते समय आरोपी तमंचा मौके पर ही छोड़ गए।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.