Saturday, September 5, 2026

यूट्यूबर सौरभ जोशी ने मांगी माफी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में निवास कर रहे फेमस यूट्यूबर सौरव जोशी अपने एक ब्लॉग में कहा था कि उत्तराखंड एवं हल्द्वानी को लोग उनकी वजह से जानते हैं, जिसमें उत्तराखंड एवं हल्द्वानी लोगो मे खासा रोष व्याप्त है। जगह-जगह सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक सौरभ जोशी के ब्लॉक को ना देखने की मांग की जा रही है और सौरव जोशी को ट्रोल किया जा रहा है। उत्तराखंड की जनता का कहना है कि उत्तराखंड की पहचान देवभूमि से है और सौरभ जोशी को पहचान भी देवभूमि से ही मिली है।

ऐसे में यूट्यूबर सौरव जोशी ने आज 15 दिसंबर को एक अपलोड किए गए ब्लॉग ने कहा कि मैने अपने एक ब्लॉग में कह दिया था, कि उत्तराखंड को लोग मेरी वजह से जनते हैं। तो वहां एक मिस अंडरस्टैंडिंग हो गई थी, ब्लॉग के जरिये से यूट्यूबर जोशी ने कहा कि मैंने ऐसे नहीं कहा था। कि उत्तराखंड को लोग मेरी वजह से जानते हैं बल्कि मैंने यह कहा था कि लोग मेरे ब्लॉग के जरिए उत्तराखंड को देख रहे हैं। मैं उत्तराखंड को रिप्रेजेंट कर रहा हूं, यूट्यूबर जोशी ने कहा कि अगर किसी को भी बुरा लगा है तो मैं उससे माफी मांगता हूं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.