Friday, September 4, 2026

यूएस नगर के चार दरोगाओं के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। डीजीपी अशोक कुमार ने लापरवाही बरतने पर उधमसिंह नगर के चार दरोगाओं के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए हैं। मालूम हो कि गत 16 फरवरी को डीजीपी अशोक कुमार ने जनपद उधमसिंहनगर के थाना रुद्रपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान शिकायती प्रार्थना पत्र को अनावश्यक लंबित रखना पाया गया, जिसकी जांच पुलिस अधीक्षक अपराध उधमसिंहनगर को दी गई थी। उक्त प्रकरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक अपराध उधमसिंहनगर द्वारा प्रेषित जांच आख्या के आधार पर पुलिस महानिदेशक द्वारा लंबे समय तक प्रार्थना पत्रों को लंबित रखने वाले उपनिरीक्षक अम्बीराम आर्य, उपनिरीक्षक उमेश रजवार, उपनिरीक्षक दिनेश परिहार और उपनिरीक्षक हरविंदर कुमार जनपद उधमसिंहनगर से दूरस्थ स्थानांतरित किए जाने के निर्देश महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र को दिए हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.