Saturday, September 5, 2026

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला अंशु नें दिया अपनें पद से इस्तीफा

Share

Advertisement

विक्रम केशरी,भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला अंशु नें अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए दिया गया है। अचानक युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने से कांग्रेस में खलबली मची हुई है।
मालूम हो कि 2018 में हुए युवा कांग्रेस के चुनावों में अंशु शुक्ला नें भारी मतों से जीत दर्ज की थी। केवल मात्र ऊधम सिंह नगर में चुनाव लड़कर न केवल उन्होंने 686 वोटों से भारी जीत दर्ज की, बल्कि पूरे प्रदेश में सार्वधिक मतों के मामले में वह 5वें नम्बर पर आए थे, जोकि उनकी युवाओं में भारी पकड़ का असर था। जिसके बाद वह सीधे प्रदेश के नेताओं की नजर में आ गये थे। जिसके बाद भी पार्टी के लिए कई कार्य किये थे।
रविवार को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे अपने पत्र में अभिषेक शुक्ला अंशु ने अपने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है। जिससे पूरे ऊधम सिंह नगर के युवाओं में इससे निराशा का माहौल है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.