Friday, September 4, 2026

युवक से सरेआम मारपीट के बाद क्या बोले मंत्री प्रेमचंद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और उनकी सुरक्षा टीम के द्वारा एक व्यक्ति को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जानकारी मिली कि मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल एक कार्यक्रम से दूसरे कार्यक्रम की ओर जा रहे थे, अचानक हरिद्वार हाईवे पर बीच सड़क पर मंत्री को सुरेंद्र नेगी नाम के व्यक्ति के द्वारा रोका गया और जाम और सड़क की समस्या कही गई। इतने में बात अचानक बढ़ गई और मारपीट की नौबत आ गई।

वही मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का कहना है कि सुरेंद्र नेगी नाम के व्यक्ति के द्वारा उनके साथ भी सड़क पर रोड कर बदतमीजी की गई और सुरक्षाकर्मी के रोके जाने पर मारधाड़ पर उतर गया मारधाड़ में उनका कुर्ता भी फट गया और सुरक्षाकर्मी की वर्दी भी फट गई हालांकि वीडियो में मंत्री और उनके सुरक्षाकर्मी की टीम व्यक्ति को पिटाई करती नजर आ रही है। पुलिस ने सुरेंद्र नेगी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। वहीं मंत्री ने पूरा घटनाक्रम पुलिस के सामने रखा।

वही कांग्रेस ने घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सुनिए क्या कहा कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.