Friday, September 4, 2026

युवक ने मफलर का फंदा बनाकर की आत्महत्या

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शहर के भूरारानी में एक युवक ने पहले तो पत्नी की पिटाई करके उसे घर से निकाल दिया और उसके बाद खुद कमरे में मफलर का फंदा बनाकर लटक गया और आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मामले में जानकारी के अनुसार सत्य नारायण कॉलोनी भूरारानी में 26 वर्षीय सोनू गिरी पुत्र रोहतास मेहनत मजदूरी कर गुजर-बसर करता था। सोमवार को वह नशे की हालत में घर में आया और अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगा। साथ ही उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह खुद कमरे में बंद हो गया और कमरे में कुंडी लगा ली। जिसपर उसकी पत्नी रोने लगी और कुंडी खुलवाने लगी। पत्नी की रोने की आवाज सुनकर वहां आसपास के लोग एकत्र हो गये। साथ ही पास में रहने वाले सोनू के पिता और मां भी पहुंच गए। उन्होंने जैसे-तैसे दरवाजा खोला तो वह भौचक्के रह गये। कमरे के अंदर सोनू मफलर के सहारे फंदे से लटका हुआ था। लोगों ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना पाकर वहां मौके पर कोतवाल विक्रम सिंह व एसआई वहां पर अन्य पुलिस कर्मियों के साथ पहुंच गये। मृतक युवक का दो वर्ष का एक पुत्र भी है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.