Friday, September 4, 2026

युवक ने पिथौरागढ़ के एसएसपी को फोन पर धमकाते हुए कहा- मैं मंत्री जी का ओएसडी बोल रहा हूं, पुलिस ने 10 हजार का किया चालान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,लालकुआं। मंत्री का ओएसडी बनकर पुलिस कप्तान को धमकाना लाल कुआं मंत्री निवासी युवक को भारी पड़ गया।  पुलिस ने उक्त युवक पर सख्त कार्रवाई करते हुए 10,000 रु. कानगद चालान कर हिदायत देकर छोड़ दिया। बताते चलें कि 07.01.2023 को एक अज्ञात मोबाइल नम्बर द्वारा पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ को कॉल करके खुद को मंत्री जी का ओएसडी बताते हुए सुनीति शर्मा के प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही क्यों नहीं किये जाने के सम्बन्ध में अमर्यादित भाषा में वार्तालाप की गई।

युवक ने पिथौरागढ़ के एसएसपी को फोन पर धमकाते हुए कहा- मैं मंत्री जी का ओएसडी बोल रहा हूं, पुलिस ने 10 हजार का किया चालान

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, थानाध्यक्ष जाजरदेवल, मदन सिंह बिष्ट द्वारा उक्त मोबाइल नम्बर पर कॉल कर वार्ता की गई तो उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम सुरेन्द्र सिंह सौरागी पुत्र मदन सिंह सौरागी, निवासी कार रोड बिन्दुखत्ता लालकुँआ जनपद नैनीताल बताया और बोला कि सुनीति शर्मा को मैं पिथौरागढ़ से जानता हूँ, इसीलिए मैंने झूठ बोला कि मैं मंत्री जी का ओएसडी हूँ। उक्त व्यक्ति को थाना बुलाकर जानकारी की गई तो उसका नाम-नवीन सिंह रावत पुत्र टिकेन्द्र सिंह रावत, निवासी हिनकोट पो. अस्कोट जिला पिथौरागढ़ ज्ञात हुआ। उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस को भ्रामक जानकारी देकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया, जिस पर उसके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए रुपये 10,000 का नगद चालान किया गया तथा भविष्य में इस तरह का कृत्य न करने की सख्त हिदायत दी गई।

युवक ने पिथौरागढ़ के एसएसपी को फोन पर धमकाते हुए कहा- मैं मंत्री जी का ओएसडी बोल रहा हूं, पुलिस ने 10 हजार का किया चालान

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.