Friday, September 4, 2026

युवक को चलती ट्रेन के गेट पर रील बनाना पड़ा भारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। मोबाइल पर रील बनाने के चक्कर में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं फिर भी रील बनाने के चक्कर में लोग अपनी जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।

मामला अब हल्द्वानी से सामने आया है जहां चलती ट्रेन में एक को दरवाजे पर बैठकर रील बनाना महंगा पड़ गया है। युवक ट्रेन के दरवाजे पर रील बनाते हुए उसका मोबाइल हाथ से नीचे गिर गया, मोबाइल बचाने के चक्कर में युवक ने चलती ट्रेन से कूद मार दी।

हादसे में उसका हाथ टूट गया पुलिस ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन परिवार वालों के अनुरोध पर डॉक्टर ने उसको रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश बिजरा सीतापुर निवासी मोहन लाल पत्नी और बच्चों के साथ काठगोदाम रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने के लिए संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सवार हुए थे,इस दौरान उनका 22 वर्षीय बेटा शिवम मौर्य ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा था ।

बताया जा रहा है कि काठगोदाम स्टेशन से निकली ट्रेन शीशमहल पहुंची थी इस बीच शिवम ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील बना रहा था तभी उसके हाथ से मोबाइल गिर गया। मोबाइल के लिए शिवम चलती ट्रेन से कूद गया, जिससे उसका हाथ टूट गया गनीमत रही की ट्रेन की रफ्तार हल्की थी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था ।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को बेस अस्पताल में भर्ती कराया वहां से उसे सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। ट्रेन से गिरने की सूचना पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए जिसके बाद परिवार वाले रेफर कर उसे अपने साथ उत्तर प्रदेश सीतापुर ले गए डॉक्टरों के अनुसार उसका हाथ फ्रैक्चर हुआ है जबकि मामूली चोटें भी आई हैं परिवार वालों के अनुरोध पर उसको रेफर किया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.