भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शहर से सटे फौजी मटकोट में एक युवक के टाबर चढ़ने से हड़कंप मंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक को काफी मिन्नतें करने के बाद नीचे उतारकर राहत की सांस ली। युवक ने गांव के ही एक सफेदपोश पर जमीन पर कब्जा करने के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। युवक ने पुलिस पर भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही की तोहमत मडी है।
जानकारी के मुताबिक रविवार को दोपहर बाद शहर से
सटे फौजी मटकोट में एक युवक टाबर पर चढ़ गया।
लोगों को इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया, मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गयी। सूचना पर कोतवाली के एस एस आई कमाल हसन फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणो ने काबर चढ़े युवक को समझा-बुझा कर नीचे उतरा। युवक का नाम राजीव वताया जा रहा। युवक के मुताबिक गांव एक व्यक्ति उसकी पांच एकड़ जमीन पर कब्जा करना चाहता है, जिसके लिए वह उसे लगातार परेशान कर रहा, खेत से उनके मजदूरों को डरा धमकाकर भगा देते हैं, युवक ने जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया है वह काफी दबंग किस्म का बताया जाता है। पीड़ित युवक के मुताबिक उसने पहले पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन आरोपी की ऊंची पहुंच के चलते पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इधर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।




